सहरसा, सितम्बर 1 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ट्रेन से 7.25 लाख रुपए के गांजा और विदेशी शराब बोतलें आरपीएफ ने बरामद की है। बरामदगी की यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के निर्देश पर की गई है। रेल मदद पर मिली शिकायत पर बीते रविवार को ललितग्राम से पटना जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस की कोच संख्या डी 4 से 14.02 किलो गांजा लावारिश बैग में रखा बरामद किया गया। ट्रेन के सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंचते खोजबीन करते गांजा भरे बैग बरामद किए गए। पोस्ट कमांडर के निर्देश पर ट्रेन में मादक पदार्थ बरामदगी के लिए सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय, उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा और आरक्षी संजय कुमार गए। यह भी पढ़ें- वैशाली एक्सप्रेस से 25 बोतल शराब बरामद उधर, सूचना शाखा समस्तीपुर से मिली सूचना के आधार पर नई दिल्ली से ललितग्राम जाने वा...