गोपालगंज, मार्च 11 -- थावे। थावे जंक्शन पर बुधवार की सुबह जीआरपी ने बोगी तलाशी के दौरान एक ट्रेन से 21 पीस बीयर बरामद की। रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की बोगियों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के एक शौचालय के पास लावारिस हालत में एक बैग मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 21 पीस बीयर बरामद की गई। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है। मामले में जीआरपी थाने में अज्ञात के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...