धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद। धनबाद स्टेशन पर 12 बोतल शराब लेकर पहुंचा एक युवक सोमवार की देर रात आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। पेट्रोलिंग के दौरान आरपीएफ की टीम ने प्लेटफार्म नंबर दो से आरोपी को दबोचा। पकड़े गए युवक ने अपना परिचय बिहार नालंदा बिहार शरीफ मनीराम आखाड़ा निवासी शरेठा कुमार के रूप में दिया। आरोपी ने बताया कि वह शराब को बिहार लेकर जा रहा था। आरपीएफ ने उसे शराब सहित उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...