मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ट्रेन से यात्री का मोबाइल छीन कर भाग रहे एक बदमाश को शुक्रवार रात करीब नौ बजे ब्रह्मपुरा के संजय सिनेमा रोड से पकड़ा गया। यात्री ने शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर उसे विवाह भवन के पास दबोचा। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ब्रह्मपुरा थाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। वह विवाह भवन वाली गली का ही रहने वाला है। उसके स्मैकिया गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...