कुशीनगर, मई 4 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर यूपी से बिहार राज्य में शराब एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी और अनाधिकृत परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को कप्तानगंज आरपीएफ टीम ने सिसवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन से जांच के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। दो दिन पहले यानि शुक्रवार को भी कप्तानगंज आरपीएफ टीम ने तीन रेलवे स्टेशनों से जांच के दौरान शराब की खेप बरामद की थी。 यह भी पढ़ें- जमालपुर स्टेशन पर आरपीएफ की पुन: कार्रवाई, लावारिस बैग से शराब बरामदआरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई कप्तानगंज आरपीएफ के इंस्पेक्टर परमेश्वर कुमार, एसआई अजय कुमार राय के साथ सिसवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी 04010 गाड़ी के एस6 कोच में सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान...