भागलपुर, मई 28 -- ट्रेन से बाइक टकराने पर मामला दर्ज नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया जीआरपी पुलिस सोमवार की देर रात महानंदा एक्सप्रेस से बाइक टकराने के मामले में, आरपीएफ पुलिस के द्वारा रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में बुलेट के अज्ञात चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि महानंदा एक्सप्रेस जो सिक्किम से आनंद विहार जाती है। यह गाड़ी अपनी नीयत समय से कटिहार से खुली थी और नवगछिया कटारिया रेलवे स्टेशन के बीच बुलेट बाइक से टकरा गई। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से बाइक टकराने पर मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...