जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। सलगाझुड़ी और गोविंदपुर स्टेशन के बीच ट्रेन से दोनों पैर कटने के बाद टीएमएच में भर्ती लक्ष्मीनगर के पिंटू प्रसाद (40 वर्ष) की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। शनिवार शाम पिंटू प्रसाद ट्रेन की चपेट में आया था। इससे जीआरपी ने जख्मी को इलाज के लिए भेजा था। इलाज के दौरान पिंटू प्रसाद की मौत की जानकारी परसूडीह पुलिस को दी गई है। इधर, शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन से बरामद अज्ञात शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। दूसरी ओर, रविवार को मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस में एक युवक अचेत हो गया। यात्रियों और ट्रेन सुरक्षा ड्यूटी जवानों की सूचना पर टाटानगर स्टेशन पर अचेत युवक को कोच से उतार कर इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.