सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- कूरेभार। रविवार की दोपहर दखिंनवारा गांव के पास साकेत एक्स्प्रेस की चपेट में आए राष्ट्रीय पक्षी की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए अपने साथ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...