उरई, जुलाई 27 -- उरई। संवाददाता झांसी कानपुर रेलमार्ग के 176 कपासी रेलवे क्रासिंग पर एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। मामला बरौनी ग्वालियर के समय का बताया जा रहा है। गेटमेन की सक्रियता व सतर्कता से यह हादसा होने से बच गया। हालांकि सूचना पर पहुंची आरपीएफ बाइक सवार युवक को थाने लाई गई और कार्रवाई की गई है।आरपीएफ की मानें तो बाइक सवार मुहम्मद आसिफ निवासी पुखरायां अमरौधा पेड़ कटाई का काम करता है। वह सोमवार को इमिलिया गांव जा रहा था। बाइक में ब्रेक कम होने और रफ्तार अधिक होने की वजह से संभाला नहीं पाया और सामने से आ रही टे्रन से टकराने से बच गया। गेटमेन की सतर्कता से यह दुर्घटना होने से बच गई। हालांकि किसी तरह की रेल संपत्ति को कोई क्षति नहीं पहंुचा है। सूचना पर पहुंची आरपीएफ बाइक सवार को थाने लाई। यहां पर उसके विरुद्ध रेल अधिनियम के...