मुरादाबाद, मई 28 -- ऊना हिमाचल एक्सप्रेस से टकराकर एक शख्स की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी मरने वाले शख्स की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजा का सहसपुर जंक्शन से चंदौसी रेलवे लाइन पर एक शख्स चंदौसी की ओर से आ रही उना हिमाचल एक्सप्रेस से जा टकराया। ट्रेन की चपेट में आने से वह फंसकर दूर तक घसीटा हुआ चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से पूरा शरीर क्षत विक्षत हो गया। ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी, तब जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी ने बताया कि मरने वाले शख्स की उग्र करीब 50 वर्ष लग रही है। जीआरपी ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

हिंदी हिन...