कोडरमा, जनवरी 22 -- नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन से अलीगढ़ से कोडरमा आने के दौरान चोरी हुए 10 माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चे को चुराकर बेचने वाले युवक सहित दादरी के एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। इसी दंपति को 3.5 लाख रुपये में बच्चा बेचा गया था। यह सफलता अलीगढ़ और इटावा की संयुक्त टीम की कार्रवाई में मिली। रेलवे पुलिस के अनुसार 15 जनवरी को मुन्नी अंसारी 10 माह के बेटे इब्राहिम के साथ नंदनकानन ट्रेन के जनरल कोच में अलीगढ़ से कोडरमा जा रही थीं। उन्हें कोडरमा से गिरिडीह के गावां स्थित मायके जाना था। इटावा के आसपास एक अज्ञात ने महिला को लड्डू में नशीला पदार्थ खिला बेहोश कर दिया और बच्चे के साथ फतेहपुर स्टेशन पर उतर गया। अलीगढ़ जंक्शन के सीसीटीवी फुटेज में वह संदिग्ध पीड़िता के साथ टिकट काउंटर पर दिखा। तब पुलिस ने गौतमबुद्ध न...