बाराबंकी, मई 17 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-लखनऊ हाइवे पर सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की रात ट्रेन से गिर कर एक श्रमिक की मौत हो गई। जीआरपी ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जिससे घर में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अयोध्या जिला के कैंट थाना के ग्राम दीपापुर मजरे मऊ यदुवंशपुर निवासी शिव कुमार धीमान (30) पुत्र जगलाल के दो बच्चे हैं। वह गिट्टी मौरंग की पल्लेदारी करके परिवार को पालते थे। शनिवार की रात वह ट्रेन से घर के लिए लौट रहे थे। सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग के पास वह ट्रेन से गिर गए। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। जीआरपी ने रात करीब 10 बजे हादसे की सूचना शिवकुमार के परिजनों को दी। जिससे घर में चीख पुकार मच गई। परिजन भी जीआरपी थाने पहुंच गए। शव का पोस्...