ट्रेन से गिर कर युवक की मौत
बांदा, अगस्त 1 -- पैलानी। मजदूरी करने मुंबई गया युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चिल्ला कस्बा निवासी शाकिर अली ने बताया कि उसका 35 वर्षीय पुत्र अनवर मुंबई में मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात वह मुंबई में लोकल ट्रेन से जा रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह ट्रेन से नीचे जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर घर आई तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक के पिता ने बताया कि वह भी मुंबई के शिवडी क्षेत्र में मजदूरी करता है। उसका छोटा पुत्र गोरा कोलकाता में मजदूरी करता है। मृतक दो भाईयो में बड़ा था। अचानक हुई इस घटना से मां सरवरी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.