धनबाद, मार्च 16 -- धनबाद। ट्रेन से गिर कर झरिया चिल्ड्रन पार्क के पास रहने वाले नारू गोपाल दत्ता की मौत हो गई। 14 मार्च को गोपाल हटिया-वर्दमान एक्सप्रेस से आसनसोल जा रहे थे। वे धनबाद स्टेशन पर ट्रेन पर सवार हुए थे। छोटा अंबोना के पास ट्रेन से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोट लगी थी। उनकी पत्नी लीला दत्ता ने एसएनएमएमसीएच में पुलिस को दिए बयान में बताया कि पति आसनसोल जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार की शाम साढ़े सात बजे पति को एसएनएमएमसीएच के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...