पाकुड़, दिसम्बर 22 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। रविवार को पोल संख्या 148/9 के समीप पाकुड़ नगरनबी के बीच रविवार देर शाम को व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर जीआरपी पुलिस घटना स्तल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। शव की जांच के क्रम में मिले आधार कार्ड के मुताबिक मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा इंग्लिश बाजार मिर्चक बरतला निवासी शब्बीर शेख उम्र लगभग 43 वर्ष के रूप में हुई है। जीआरपी ने बताया कि एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। संभवत: किसी ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौत हुई है। पुलिस यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने कहा कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर शव को उनके सुपुर्द कर दिया ...