पाकुड़, मार्च 18 -- ​पाकुड़। प्रतिनिधि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर और तिलभिट्टा के बीच मंगलवार सुबह कंचनजंगा एक्सप्रेस 13177 से गिरकर एक 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान असम के कर्बी आंगलोंग जिले के तिंग बस्ती निवासी विष्णु गोंड के रूप में हुई है। ​घटना रेल पोल संख्या 159/29-31 के पास हुई। सूचना मिलते ही आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार मौके पर पहुंचे, हालांकि दुर्गम रास्ता होने के कारण टीम को करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। आरपीएफ ने घटना की जानकारी जीआरपी और मुफस्सिल थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...