गाजीपुर, फरवरी 20 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर मऊ से प्रयागराज जा रही 65131 मेमू ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया। वह ट्रेन के नीचे गिरकर घायल हो गए। रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को बाहर निकाला। घायल अवस्था में एंबुलेंस से अस्पताल भेजा लेकिन मौत हो गई। कोतवाल श्याम जी यादव ने बताया कि घायल यात्री की पहचान मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी 52 वर्षीय रामलक्ष्मण पुत्र विश्वनाथ के रूप में हुई है। हादसे में उनका बायां पैर कट गया था। पुलिस की मौजूदगी में उन्हें अस्पताल भेजा गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.