कानपुर, जुलाई 26 -- कानपुर देहात, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित पतरा हॉल्ट स्टेशन के पास मेमू ट्रेन से गिरकर रविवार सुबह एक एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।रूरा थाना क्षेत्र के रोशनमऊ गांव के रहने वाले किसान राम भरोसे रविवार सुबह करीब 9 बजे अपनी बड़ी पुत्री सुनीता के यहां अंबियापुर जाने के लिए घर से निकले थे। कानपुर से इटावा की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन में पतरा स्टेशन से अंबियापुर के लिए रवाना हुए। ट्रेन में ज्यादा भीड़ होने के कारण वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। इससे उनका बांया हाथ कट गया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उनके परिजनों को जानकारी...