ट्रेन से गिरे बच्चे को बचाने वाले एसएम सम्मानित
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी, संवाददाता। मुगलसराय से एकात्मता एक्सप्रेस से लखनऊ जाते समय अहरक रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से गिरे बच्चे को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले बाबतपुर स्टेशन मास्टर चंदेश्वर कुमार सिंह को सोमवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित कार्यालय में डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उनके अलावा उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए शिवपुर स्टेशन के प्वाइंट्स मैन शिवसागर, व्यासनगर हॉल्ट के प्वाइंट्समैन राहुल यादव और बाबतपुर स्टेशन के प्वाइंट्समैन उदयप्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया।
घटना का सारांश बता दें कि 31 जुलाई को चंदौली जनपद के बिछड़ी गांव (अलीनगर) निवासी शिवकुमार चौहान बेटे आयुष को इलाज के लिए एकात्मकता एक्सप्रेस से लखनऊ जाने के लिए रवाना हुए। बाबतपुर स्टेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.