लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर इलाके में रविवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने ब्रेजेंद्र कुमार (36) की मौत हो गई। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ब्रेजेंद्र दिल्ली के द्वारिका गेट के पास रहता था। वह लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। रविवार रात ट्रेन से आते वक्त वह मानक नगर और अमौसी के बीच स्थित रामदास खेड़ा के पास गिर गया था। ट्रेन के ड्राइवर ने घटना की जानकारी जीआरपी चौकी को दी, लेकिन मामला क्षेत्रीय पुलिस का था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...