समस्तीपुर, मार्च 15 -- हसनपुर। समस्तीपुर खगड़िया रेल खंड के हसनपुर रोड जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर एक यात्री ज़ख्मी हो गया। उसे आरपीएफ ने अस्पताल पहुंचाया। यात्री की पहचान लाल मोहन गुप्ता ग्राम बीरपुर इमली चौक के रूप में की गई। इस संबंध में आरपीएफ पदाधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि ट्रेन खुलने के क्रम में लाल मोहन गुप्ता चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी क्रम में वे गिर गये। आनन फानन में आरपीएफ के प्रभात कुमार झा, जीआरपी के नीतिश कुमार ने यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.