इटावा औरैया, मार्च 27 -- भरथना। कस्बा के रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली जाने वाले ट्रैक पर गुरुवार रात सीतापुर के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ट्रैक के किनारे शव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों और जीआरपी को दी, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान सीतापुर के थाना मिश्रिख के नेवादा गांव निवासी 27 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र श्रीराम प्रकाश के रूप में की। परिजनों ने बताया कि सूरज कुमार बलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। आशंका जताई कि भरथना रेलवे स्टेशन के पास किसी समय वह असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूरज काम करने दिल्ल...