ट्रेन से गिरकर सिपाही की मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- टूंडला में झारखंड में तैनात सिपाही की किसी ट्रेन से गिरकर मृत्यु हो गई। वह जम्मू जा रहा था। थाना कोतवाली भटिंडा पंजाब निवासी 30 वर्षीय लोहप्रीत झारखंड में सिपाही के रूप में तैनात था। रविवार रात उसका शव हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप जरौली खुर्द गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान करते हुए घटना की जानकारी दी। मृतक झारखंड में सिपाही के पद पर तैनात था। वह झारखंड से जम्मू जा रहा था। वह किस ट्रेन से गिरा है, इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- कटिहार : मोबाइल छीनने के दौरान ट्रेन से गिरा युवक, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.