चक्रधरपुर, मार्च 16 -- आनंदपुर। हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर मनोहरपुर और जराइकेला रेलवे स्टेशन के बीच स्थित सुनसुना गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति सुनसुना गांव के समीप अप और डाउन रेलवे ट्रैक के बीच गिरा हुआ पाया गया था। स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा और इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया।घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है और वह फिलहाल अपने बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देख...