ट्रेन से गिरकर युवक घायल, भर्ती
गोंडा, जून 7 -- नबाबगंज, (गोंडा) संवाददाता। अयोध्या धाम से गोरखपुर जा रही ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नवाबगंज रेलवे स्टेशन के पास रविवार के सुबह की है सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि रविवार सुबह ट्रेन संख्या 15024 से एक युवक नवाबगंज रेलवे स्टेशन के निकट झाड़ियों में गिरकर घायल हो गया था। घायल पंकज शर्मा पुत्र बेचन शर्मा, निवासी लक्ष्मीपुर कोर्ट, जनपद महराजगंज का रहने वाला है। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दर्शननगर मेडिकल कॉलेज, अयोध्या रेफर कर दिया। आरपीएफ के अनुसार हादसे में पंकज शर्मा के दोनों पैर टूट गए हैं तथा सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना तत्काल उसके परिजनों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.