बरेली, अप्रैल 4 -- आंवला। बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस घायल को सीएचसी लाई और यहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र स्थित गांव इंद्रमणि निवासी नीले गुरुवार देर रात बरेली - दिल्ली पैसेंजर से हापुड़ जा रहा था। आंवला क्षेत्र के रेवती और करेंगी रेलवे स्टेशन के बीच युवक चलती ट्रेन से गिरकर लहूलुहान हो गया। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा कर कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...