बांदा, जून 3 -- बांदा। ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदौसा थाना क्षेत्र के चंद्र नगर निवासी 26 वर्षीय श्रीमोहन पुत्र छोटेलाल मजदूरी करता था। वह भरतकूप गया था। मंगलवार शाम को वह ट्रेन से लौट रहा था, तभी रास्ते में वह ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, मृतक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। यह भी पढ़ें- माहुरी हॉल्ट के पास मिला युवक का शव यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...