औरैया, मई 1 -- फफूंद, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पाता और फफूंद स्टेशन के बीच कन्हो गांव के सामने डाउन लाइन पर गुरुवार सुबह मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क कर पहचान की। ट्रैकमैन धर्म सिंह की सूचना पर पाता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मोबाइल से संपर्क होने पर प्रतापगढ़ जिले के टक्करगंज निवासी वेद प्रकाश कौशल मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान अपने 23 वर्षीय भाई विशाल कौशल के रूप में की। परिजनों के अनुसार विशाल कौशल किसी काम से प्रयागराज गया था और वापस लौटते समय ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर...