बरेली, मार्च 30 -- आंवला।बरेली-चंदौसी रेलवे ट्रैक पर युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।आंवला थाना क्षेत्र के नूरपुर रेलवे फाटक पर बदायूं के वजीरगंज थाना के गांव हथरा का युवक शाहरुख खान चलती हुई ट्रेन से गिर गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। मृतक के भाई अजमल खान ने बताया कि शाहरुख खान ने प्रेम विवाह किया था। वह अपनी ससुराल दिल्ली गया था। वहां से पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी। वह दिल्ली से वापस आया था और फिर वापस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। उसकी पत्नी नगमा किसी और वाहन से पहले ही गांव पहुंच गई थी। मृतक के दो लड़के हैं। वहसिलाई का काम करता था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है...