रुडकी, जून 6 -- रुड़की, संवाददाता। चुड़ियाला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई की। जीआरपी ने बताया कि शनिवार को चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चौकी जीआरपी से अपर उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र उनियाल, कांस्टेबल आशीष कुमार और कांस्टेबल सन्नी कुमार को मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...