साहिबगंज, अप्रैल 14 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंबाडीहा गांव के सामने रेलवे पोल संख्या 234/28- 29 के पास मंगलवार को किसी ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 साल के आसपास होगी। पुलिस के अनुसार युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरकर होने का अंदेशा है। मृतक के सिर, हाथ समेत पूरे शरीर में गंभीर चोट लगी है। पोस्टमार्टम के बाद शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...