इटावा औरैया, जून 9 -- भरथना। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर साम्हो स्टेशन के पादर मंगलवार देर रात एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान फतेहपुर के थाना खखरेरू में रहमत गांव निवासी 28 वर्षीय राजा पुत्र जागेश्वर के रूप में बड़े भाई राजू ने की। उन्होंने बताया कि राजा पिछले करीब तीन माह से पंजाब के लुधियाना में नौकरी कर रहा था और वहां से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन बुधवार शाम करीब चार बजे भरथना पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कमला देवी, पांच वर्षीय पुत्री सपना व डेढ़ वर्षीय पुत्र राज कुमार समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लि...