मोतिहारी, मई 25 -- कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। रक्सौल दरभंगा रेलखंड के गुरहनवा स्टेशन के करीब रविवार रात्री दस बजे ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। घटना रक्सौल गोड़िया ट्रेन से गिरकर हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कुंडवा चैनपुर पुलिस को दी।युवक की शिनाख्त घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लौखान निवासी मुस्तफा (26) के रूप मे हुई है। कुंडवा चैनपुरपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। घटना की सूचना पर परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि करीब बारहदिनों पहले वस काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। रविवार कोउसकी आखिर बात बात पत्नी से हुई थी। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्षराहुल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले करदिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...