ट्रेन से गिरकर यात्री हुआ चोटिल
गाजीपुर, अगस्त 22 -- जमानियां। स्थानीय बाईपास रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती ट्रेन से शनिवार कि सुबह करीब 1:30 बजे गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रामपुर मांझा निवासी शुभम पांडेय के रूप में हुई है। घायल 45 वर्षीय शुभम पांडेय ने बताया कि वह सिक्किम से अपने घर लौट रहे थे। वह ट्रेन संख्या 12142 पाटलिपुत्र - मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के गेट के पास खड़े थे। जैसे ही ट्रेन स्थानीय बाईपास रेलवे क्रॉसिंग स्थित शिव मंदिर के सामने पोल संख्या 710/5 के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े। इस हादसे में उनके हाथ में गंभीर चोट आई है और अंदरूनी चोटें भी लगी हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों को सूचना दी और आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए नजदीकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.