बुलंदशहर, अगस्त 28 -- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर डाबर स्टेशन के निकट गुरुवार रात ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनि में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। ​आरपीएफ खुर्जा जंक्शन थाना प्रभारी नंदलाल मीणा ने बताया कि गुरुवार रात डाबर स्टेशन के पास ट्रैक किनारे एक व्यक्ति के घायल पड़े होने की सूचना मिली थी। आरपीएफ जवानों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। ​घायल की पहचान 55 वर्षीय गुड्डू निवासी गांव नार खास थाना रसूलाबाद, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह ट्रेन की खिड़की पर बैठा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। आ...