ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत मामले में यूडी केस दर्ज
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर। ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग बिकाऊ सहनी की मौत मामले में सोमवार को सदर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। मृतक की पतोहू इन्द्रा देवी ने कच्चीपक्की ओपी में आवेदन दिया था, जिसमें उसने बताया है कि यह दुर्घटना का मामला है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। बोचहां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सुलही गांव के बिकाऊ सहनी बीते 3 सितंबर की शाम लगभग 4 बजे समस्तीपुर स्थित रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे। वे यात्रा के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। जब वे देर रात तक समस्तीपुर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रातभर उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह 4 सितंबर को करीब 8 बजे स्थानीय चौकीदार द्वारा परिजनों को सूचना मिली कि दिघड़ा गुमटी नंबर 11 के पास ट्रेन से गिरने के कारण बिकाऊ सहनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.