साहिबगंज, मार्च 9 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़- धमधमिया के बीच रेल ट्रैक पर बाबूपुर गांव के पास ट्रेन से गिर कर एक किशोरी की मौत हो गई। राजकीय रेल पुलिस के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले के गोरचौकी थाना क्षेत्र के कजरैली निवासी अरविंद मंडल की पुत्री खुशी कुमारी (12)बीते रविवार को अपने फूफा विकास कुमार, चाचा रविन्द्र मंडल सहित अन्य परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल के तारापीठ से पूजा करने के बाद हावड़ा जयनगर ट्रेन से लौट रही थी। परिजनों के अनुसार ट्रेन लगभग रात्रि 9:45 बजे धमधमिया स्टेशन पहुंची तो उसी समय खुशी बाथरूम गयी। वही काफी देर होने और ट्रेन के तीनपहाड़ से खुलने पर भी जब वह वापस नही लौटी तो परिजनों ने बाथरूम में देखा तो दरवाजा खुला था। काफी देर ट्रेन में इधर उधर ढूंढने पर भी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजन आगे तालझारी स्टेशन पर उतर गए और तालझारी स्टेशन ...