ट्रेन से गिरकर फर्रुखाबाद के युवक की मौत
फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद, मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात राजस्थान के भिवाड़ी में नौकरी करने जा रहे फर्रुखाबाद के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जिला फर्रुखाबाद के थाना शमसाबाद के गांव समसपुर निवासी 36 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र रामपाल सिंह शुक्रवार को गांव के ही अभय चतुर्वेदी के साथ कालिंदी एक्सप्रेस से राजस्थान के भिवाड़ी नौकरी करने के लिए जा रहा था। शिकोहाबाद-मक्खनपुर के बीच वह ट्रेन में बाथरूम के लिए गया। वापस आते समय वह गेट पर खड़ा हो गया। उसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पटरी किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जहां परिजन भी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.