लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ। बीकेटी में सोमवार को संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरकर पेंटर की मौत हो गई। सीतापुर निवासी राजकुमार(40) पत्नी मोहनी और तीन बच्चों के साथ डालीगंज में किराए पर रहता था। मृतक के बेटे करन ने बताया कि पिता सोमवार को घर से सीतापुर जाने के लिए ट्रेन से निकले थे। वह चलती ट्रेन से सेवा हास्पिटल के सामने गिर गए। तलाशी के दौरान युवक के पास से मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। राजकुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे करन ने पिता की शिनाख्त की। बीकेटी इंस्पेक्टर ने बताया कि राजकुमार के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिर झारखंड के युवक सहित दो लोगों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...