देवरिया, अगस्त 27 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। मुम्बई से घूमकर घर लौट रहे छात्र की मंगलवार देर रात कोटा जंक्शन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सूचना पाकर कोटा के लिए रवाना हो गए।तरकुलवा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात रामनगर लक्ष्मीपुर निवासी आदित्य दुबे (18) पुत्र ओमप्रकाश क्षेत्र के शहीद रामचंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज बसंतपुर धूसी में कक्षा 11 का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह आठ अगस्त को घर से मुंबई घूमने के लिए निकला था। मुंबई घूमने के बाद वह कोटा पहुंचा और वहां से ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान मंगलवार देर शाम कोटा जंक्शन के समीप वह ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत...