मोतिहारी, फरवरी 22 -- मधुबन। मधुबन थाने के तालीमपुर ग्राम के एक छात्र की मौत शनिवार की देर संध्या जीवधारा ग्राम के पास ट्रेन से गिरने के बाद उसकी चपेट में आने से हो गयी। मृत छात्र तालीमपुर ग्राम के वार्ड नं.7 के ईश्वरदयाल भगत का पुत्र पिंटू कुमार (18) था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव में पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृत छात्र की दादी दुलारी देवी, पिता ईश्वरदयाल भगत, छोटी बहन अंजलि कुमारी (14),अर्चना कुमारी(11) व छोटा भाई चंदन कुमार(8) रोते-रोते बेहाल हो गए। मुखिया ममता कुमारी के प्रतिनिधि प्रेम कुमार ने बताया कि पिंटू कुमार मैट्रिक की परीक्षा देने शनिवार को सेमरा गया था। वहां वह अपने अन्य साथियों के साथ डेरा लेकर रह रहा था। रविवार को छुट्टी होने से साथियों के रोकने के बावजूद वह घर आने के लिए ट्रेन पकड़ लिया। संध्या में ट्रेन स...