बगहा, मार्च 24 -- गौनाहा/जमुनिया, एसं। थाना क्षेत्र के गौनाहा वार्ड नम्बर 6 निवासी स्व. साधु यादव के 65 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र यादव की मौत ईलाज के दौरान बेतिया जीएमसीएच मे सोमवार की सुबह हो गयी। घटना के सम्बन्ध मे परिजनों ने बताया कि सोमवार कि सुबह वे गौनाहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मे सवार होकर नरकटियागंज फल लेने जा रहे थे। उनके स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन खुल गयी। जिसके कारण वे टिकट नही ले सके तथा अप ट्रेन नम्बर 63361पर सवार जो गये। भितिहारवा स्टेशन पर टिकट लेने उतरे इसी बीच ट्रेन खुल गयी। टिकट लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़े, ट्रेन पर चढ़ते समय हैंडिल से हाथ फिसल गया जिससे वे प्लेटफार्म व रेलवे लाईन के बीच गिर गये। रेलवे कर्मियों ने इसकी सुचना गौनाहा अस्पताल को दी। एम्बुलेंन्स द्वारा उन्हें भितिहारवा रेलवे स्टेशन से गौनाहा रेफरल अस्पताल लाया ग...