इटावा औरैया, अगस्त 16 -- जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की डाउन लाइन पर शनिवार की रात्री में एक 16 वर्षीय किशोर घायल अवस्था में पड़ा मिला। ऊंचाहार एक्सप्रेस के चालक ने खंभा नंबर 1176/20 के पास ट्रैक पर युवक को पड़ा देखा तो इटावा स्टेशन और कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंचे दोनों जवानों ने घायल को ट्रैक से सीएचसी पहुंचाया।घायल आकाश पुत्र क्षेत्रपाल निवासी ग्राम बालामऊ, थाना बालामऊ, हरदोई को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...