शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- रोजा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह गेट संख्या 316 के पास रेलवे लाइन किनारे शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने जांच शुरू की, लेकिन शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। फोन आने पर पुलिस ने बात की तो मृतक की पहचान रामधन निवासी कर्नलगंज, गोंडा के रूप में हुई। बताया गया कि वह चंडीगढ़ में मजदूरी करता था और घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर परिजन गोंडा से रवाना हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.