लखीमपुरखीरी, मई 28 -- चपरतला। थाना मैगलगंज क्षेत्र के चपरतला गांव के निकट आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोंडा निवासी सुभाष, जो दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता था, ट्रेन से दिल्ली से अपने घर गोंडा वापस जा रहा था। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान वह डिब्बे की खिड़की के किनारे खड़े होकर यात्रा कर रहा था। इसी दौरान नींद आने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। हादसे में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही चपरतला प्रधान सरवन यादव मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी पसगवां भिजवाया। यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन से गिरकर गोंडा का युवक घायल सूचना पर पहुंची मैगलगंज पुलिस के पहले ही घायल अस्पताल भेजा जा चुका था। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे शाहजहांपुर रेफर कर दिया। समा...