गाजीपुर, मई 28 -- जमानियां। जमानियां रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हो गयी। पालिका सदस्य सचिन वर्मा, विनीत वर्मा ने स्टेशन प्रशासन को बताया। इसके बाद इसकी जानकारी तत्काल जीआरपी दिलदारनगर को दी गई। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं होने पर शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि यात्री के जेब में शिनाख्त के लिए कोई कागजात नहीं मिला। यात्री की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच होगी। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत यह भी पढ़ें- भिखारी महिला की जंक्शन पर मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...