लखनऊ, मई 27 -- दुबग्गा के दशहरी गांव में बुधवार दोपहर एलएलबी की तैयारी कर रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हरदोई के टड़ियावां निवासी शिवपाल गुप्ता का बेटा इशांत ऊर्फ ईशू (21) एलएलबी की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि इशांत की मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसका इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल से चल रहा था। वह बुधवार सुबह ट्रेन से दवा लेने लखनऊ जा रहा था। दशहरी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से वह गिर गया। यात्रियों ने शोर मचाया तो ट्रेन रुकी गई। घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को छात्र के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। दुबग्गा इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम क...