आरा, मई 22 -- आरा। आरा जंक्शन के पूरब साइड डाउन लाइन पर ट्रेन से गिरकर शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर रेल पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मृत अधेड़ की पहचान करने और मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...