गाजीपुर, मई 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। जमानियां रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात ट्रेन से गिरकर अधेड की मौत हो गयी। स्टेशन प्रशासन की इसकी जानकारी तत्काल जीआरपी दिलदारनगर को दिया गया। जीआरपी पुलिस अधेड की शिनाख्त करने की कोशिश किया। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि युवक के जेब में शिनाख्त के लिए कोई कागजात नहीं मिला। अधेड की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है। बताया कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गयी है। यह भी पढ़ें- भिखारी महिला की जंक्शन पर मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...