पूर्णिया, मई 3 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड 15 स्थित शिशवा गांव के एक व्यक्ति की कटिहार जिले के कुर्सेला में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान दिनेश यादव (56 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शिशवा निवासी मुक्तिनाथ यादव के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार दिनेश यादव शुक्रवार की संध्या बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे नवगछिया रेल थाना से परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनकी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन शव को लाने के लिए नवगछिया रवाना हो गए। मृतक के पुत्र संजय कुमार ने बताया कि उनके पिता के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया रेल पुलिस के द्वारा कराया जा रहा है। नवगछिया रेल थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.